Tuesday, July 16, 2019

तीन साल से लगातार बढ़ रहा कुपोषण, 2018 में दुनिया के 82 करोड़ लोग भूखमरी से परेशान हुए

वॉशिंगटन. दुनिया में भूखमरी और कुपोषण की समस्या पिछले तीन सालों से लगातार बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (यूएनएफएओ) ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक 2018 में 82.10 करोड़ लोग हर रात भूखे सोने के लिए मजबूर थे। 2017 में इनकी संख्या 81.10 करोड़ थी। वर्तमान में दुनिया के 14.9 करोड़ बच्चे भूख की समस्या से जूझ रहे।

रिपोर्ट में बताया गया- जलवायु परिवर्तन और युद्ध से हालात के कारण विश्व में कुपोषण और भूखमरी की समस्या बढ़ी है। यूएन ने लक्ष्य रखा है कि 2030 तक इस समस्या को पूरी तरह खत्म किया जाए ताकि लोगों का शारीरिक-मानसिक विकास हो। विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रमुख डेविड बैसली के मुताबिक- हम 2030 तक शून्य भूखमरी का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते। यह मुश्किल है।

‘बगैर खाद्य सुरक्षा के दुनिया में शांति नहीं हो सकती’

डेविड के अनुसार- मीडिया भूख से मरने वाले बच्चों की तुलना में ब्रेक्सिट और डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में ज्यादा बात करती है। यह एक गलत दौर चल पड़ा है। बगैर खाद्य सुरक्षा के हम दुनिया में शांति और स्थायित्व कायम नहीं कर सकते। वर्तमान में खाद्य सुरक्षा की स्थिति कुपोषण के कारण बहुत खराब है। अच्छी अर्थव्यवस्था और सामाजिक योजनाओं के बगैर इसे खत्म नहीं किया जा सकता।

एशिया में 12% लोग कुपोषण से ग्रस्त

अफ्रीकी देशों में कुल जनसंख्या के लगभग 20% लोग कुपोषण से ग्रस्त हैं। वहीं एशिया में यह 12% है। अगर लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों की बात करें, तो यहां कुल जनसंख्या के 7% लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। उत्तर अमेरिका और यूरोप में 8% लोग कुपोषण से ग्रस्त हैं। एफएओ के अधिकारी ने कहा- इस समस्या को दूर करने के लिए सभी देशों को मजबूत नीतियां बनानी होंगी।

लंदन. अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस रविवार को गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ विंबलडन टेनिस का मेन्स सिंगल्स फाइनल देखने पहुंचे। रिश्तों के खुलासे के बाद बेजोस और सांचेज पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ दिखे हैं। विंबलडन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बीच 5 घंटे चला था।

दुनिया के सबसे बड़े अमीर जेफ बेजोस टेनिस के बड़े फैन हैं। 2001 में उन्होंने पीट सेम्प्रास के साथ पार्टनरशिप में एक चैरिटी मैच भी खेला था। उनका मुकाबला बिल गेट्स और आंद्रे आगासी की जोड़ी से हुआ था।

बेजोस के सांचेज से रिश्ते का खुलासा इस साल जनवरी में हुआ था। इससे पहले ही बेजोस ने पूर्व पत्नी मैकेंजी से अलग होने का ऐलान किया था। तलाक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सेटलमेंट के तहत मैकेंजी को अमेजन के 4% शेयर मिले थे जिनकी मौजूदा वैल्यू 40.5 अरब डॉलर (2.77 लाख करोड़ रुपए) है। हालांकि, वे अपनी आधी संपत्ति दान करने का ऐलान कर चुकी हैं।

बेजोस और मैकेंजी का तलाक तय होने के अगले ही दिन लॉरेन सांचेज ने भी तलाक की अर्जी लगा दी थी। पूर्व टीवी एंकर सांचेज ने 14 साल पहले पैट्रिक वाइटसेल से शादी की थी। वाइटसेल हॉलीवुड एजेंसी डब्ल्यूएमई के सीईओ हैं। बेजोस 2 साल पहले वाइटसेल के जरिए ही सांचेज से मिले थे। इसके बाद बेजोस और सांचेज की नजदीकियां बढ़ती गईं।

No comments:

Post a Comment

国际观察:《板门店宣言》签署两年 韩国展铁路合作“雄心”

  27日是《板门店宣言》签署两周年。 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间...