Friday, January 25, 2019

मंत्री ने कहा- प्रियंका गांधी बहुत सुंदर, इसके अलावा उनके पास कोई प्रतिभा नहीं

बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता विनोद नारायण झा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया। झा ने कहा, ''प्रियंका गांधी बहुत सुंदर हैं। मुझे इसके अलावा उनमें कोई प्रतिभा नहीं दिखी। कांग्रेस ने प्रियंका को सुंदर होने के चलते राजनीति में उतारा। लेकिन चुनाव में इसका कोई फायदा नहीं होने वाला।''

भाजपा नता ने कहा, ''प्रियंका की उम्र  42 साल से अधिक है, लेकिन उन्होंने राजनीति में कुछ खास नहीं किया। वह तो नौसिखिया हैं। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलने वाला।'' 

भाजपा नेता की मानसिकता विकृत
कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि इस तरह का बयान दर्शाता है कि भाजपा नेता की मानसिकता विकृत है। ये कुंठित लोग हैं। ऐसे बयान देने से पहले विनोद नारायण को अपने परिवार की महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। भाजपा के नेताओं ने महिलाओं के प्रति सम्मान सीखा ही नहीं। ऐसी टिप्पणी भाजपा के लोग ही कर सकते हैं।

जदयू नेता और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने विनोद नारायण झा की आलोचना की। चौधरी ने कहा कि यह बयान उचित नहीं है। शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी के संबंध में इस तरह से कमेंट करना ठीक नहीं है।

प्रियंका के राजनीति में आने से भाजपा को फायदा मिलेगा- सुशील मोदी
इससे पहले उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने गुरुवार को कहा था कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा को फायदा होगा। उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा ने कांग्रेस को दरकिनार कर दिया। कांग्रेस प्रियंका को राजनीति में लाकर भाजपा को नहीं बल्कि सपा और बसपा को डरा रही है। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा का मामला अब चर्चा में आ जाएगा। प्रियंका किसकी पत्नी हैं? वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं। रॉबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। वह तो रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिनिधि बनकर आ रहीं हैं।

कश्मीर : श्रीनगर में जबरदस्त ठंड है। यहां गुरुवार को पारा माइनस 1.7 डिग्री रहा। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस के सीनियर एसपी मुजफ्फर अहमद शाह ने बताया कि जवाहर सुरंग के पास एवलांच (हिमस्खलन) के बाद मलबे को हटा दिया गया है, लेकिन फिसलन से राजमार्ग बंद है। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद है।

दिल्ली : यहां गुरुवार रात हुई तेज बारिश की वजह से ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की वजह से 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इलाके में अगले चार दिन तक घना कोहरा छाने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश : बैतूल जिले में गुरुवार को कई जगह ओले गिरे, छिंदवाड़ा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलें तबाह हो गई हैं। भोपाल में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा, लेकिन शुक्रवार को इससे कुछ राहत मिली। हालांकि, सर्द हवाओं ने मुश्किल बढ़ा दी है। होशंगाबाद, हरदा, विदिशा, रायसेन और गुना में भी कोहरा छाया रहा।

बिहार : राज्य में कई इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जमुई में बिजिबिलिटी कम होने की वजह से हादसा हो गया। यहां रात में पेट्रोलिंग के दौरान ढांड गांव के पास जमुई-लखीसराय रोड पर पुलिस की जीप पलट गई। पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

No comments:

Post a Comment

国际观察:《板门店宣言》签署两年 韩国展铁路合作“雄心”

  27日是《板门店宣言》签署两周年。 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间...