Thursday, December 27, 2018

छपाक में ब्रांड नेम के साथ 12 करोड़ भी लगा रहीं दीपिका पादुकोण, मार्च से होगी शूटिंग

पहले के दौर में स्टार्स एक्टिंग की इनिंग पूरी होने पर बतौर प्रोड्यूसर फिल्म मेकिंग में दस्तक देते थे। अब ऐसा नहीं रहा। वे दोनों काम साथ-साथ कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी इसी तर्ज पर चलते हुए एिक्टंग करियर के साथ प्रोड्यूसर की अपनी पारी भी खेलने की तैयारी में हैं, बस उनका तरीका बाकी स्टार्स के तरीके से थोड़ा अलग है।

बाकी स्टार्स की तरह वह केवल अपना ब्रांड नेम देकर ही को-प्रोड्यूसर का क्रेडिट नहीं लेना चाहतीं, बल्कि रकम का डायरेक्ट इनवेस्टमेंट कर रही हैं। अपने पहले प्रॉडक्शन वेंचर छपाक में वह ऐसा ही कर रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उनका इसमें तकरीबन 12 करोड़ इनवेस्ट हो रहा है। बाकी की रकम फॉक्स स्टार इंडिया वाले लगाएंगे। मार्केटिंग और मैन पावर इसी कंपनी का होगा। रकम से जुड़ी और ज्यादा जानकारियां कन्फर्म करने के लिए संबंधित स्टार्स के पीआर पर्सन्स को संपर्क किया गया, मगर उन्होंने  इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

बड़े स्टार्स को-प्रोड्यूसर का क्रेडिट लेते हुए फिल्म को सिर्फ अपना ब्रैंड नेम देते हैं। फिल्म से उनका नाम जुड़ते ही प्रोड्यूसर और फाइनेंसर बोर्ड पर आ जाते हैं और फंड जुटाना आसान हो जाता है।

कई और एक्ट्रेसेस भी बनी प्रोड्यूसर
अनुष्का शर्मा, चित्रांगदा सिंह, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, रिचा चड्ढा और नीतूचंद्रा व अन्य कई एक्ट्रेसेस भी प्रोड‌्यूसर बन चुकी हैं।

सबके अलग तरीके
अनुष्का शर्मा: बतौर प्रोड्यूसर इनका तरीका बिल्कुल अलग है। अपने खर्च पर फिल्म बना आगे स्टूडियो को आउटराइट डील बेचती हैं। जैसा उन्होंने ‘फिल्लौरी’ के साथ किया था। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, इसमें अनुष्का के 17 से 18 करोड़ लगे थे।

अजय देवगन: अजय देवगन प्रोड्यूसर के तौर पर इनवेस्ट करते रहे हैं। उनके दूसरे साझीदार फॉक्स, इरॉस, वायकॉम जैसे कॉरपोरेट स्टूडियोज होते हैं। फिल्म में मेजर मनी उनकी लगती है। ‘तानाजी’ में प्राइमरी इनवेस्टमेंट किया है। बाकी खर्च टी-सीरिज वालों का हो रहा है।

अक्षय कुमार: को-प्रॉडक्शन में सिर्फ ब्रैंड नेम देते रहे हैं, पैसे नहीं लगाते। केसरी में अक्षय का पैसा नहीं लगा है। इसमें करण जौहर मेन प्रोड्यूसर हैं।

इमरान हाशमी: आने वाली फिल्म चीट इंडिया में उनका सिर्फ कंटेंट सपोर्ट है। उनका पैसा फिल्म में नहीं लगा है।

No comments:

Post a Comment

国际观察:《板门店宣言》签署两年 韩国展铁路合作“雄心”

  27日是《板门店宣言》签署两周年。 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间...